नदी में जा गिरा ट्रक, 5 की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- कई लापता, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
दतिया. 30 से ज्यादा यात्रियों को ले जा रहा एक मिनी ट्रक नदी में जा गिरा. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक ग्वालियर से टीकमगढ़ जिले में स्थित जतारा जा रहा था. यात्रा क्रम में यह मिनी ट्रक यात्रियों समेत घुवारा नदी में जा गिरा. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. अभी तक इस भीषण हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.
जानकारी के मुताबिक, मिनी ट्रक दतिया जिले के बुहारा गांव के समीप नदी में जा गिरा. वाहन में 30 से भी ज्यादा लोग सवार थे. मरने वाले 5 लोगों में एक बुजुर्ग महिला और 3 बच्चे शामिल हैं. ट्रक के नदी में गिरते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. भोपाल में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों में से 2-3 यात्रियों की हालत गंभीर है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने इस हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता घायलों को मुकम्मल इलाज मुहैया कराना है. इस बाबत अधिकारियों से बात कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.
मुआवजे का ऐलान
दतिया में मिनी ट्रक के नदी में गिरने के बाद मध्य प्रदेश सरकार भी हरकत में आ गई है. प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना का यह मामला सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र का है. उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 4 लाख रुपये और घायलों के परिवारों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि मिनी ट्रक हादसे के घायलों का दतिया के अस्पताल में इलाज चल रहा है.


,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
