नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सुईथाकला विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत छीतमपट्टी गांव में संत निरंकारी मिशन जोन नंबर 63 के जोनल इंचार्ज महात्मा मानिक चंद तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को अपराहन 3 से 5 बजे तक जय-जय लाल विश्वकर्मा एवं विमला विश्वकर्मा के घर निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया है। संतो के इस समागम में जोनल इंचार्ज के मुखारविंद से ज्ञान गंगा की निर्झरणी प्रवाहित होगी। सत्संग कार्यक्रम के आयोजक ने निरंकारी मिशन के संतों- महात्माओं तथा क्षेत्रीय जनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सकुशल संपन्न बनाने के लिए अपील की है। उन्होंने आम जनमानस को संदेश दिया है कि सत्संग में पहुंचकर सभी महानुभाव आध्यात्मिक उत्थान के लिए आत्मिक लाभ प्राप्त करने के लिए सत्संग में अवश्य पधारें। इस संत समागम में भारी तादाद में निरंकारियों के पहुंचने की सूचना है। ब्राह्म ज्ञान की प्राप्ति से आत्म साक्षात्कार की दृष्टि से संतों का यह समागम अत्यंत महत्वपूर्ण बताया जा रहा है जिसमें युगो- युगो से तमाम गुरु ,पीर- पैगंबरों व सुरु ओं से प्रदत आत्मज्ञान के अनुरूप वही दिव्य ज्ञान प्राप्त होता है जो मीरा को रविदास से, कबीर दास को स्वामी रामानंद से ,अर्जुन को कुरु क्षेत्र के मैदान में भगवान श्री कृष्ण तथा माता कौशल्या को भगवान श्री राम द्वारा प्राप्त हुआ था।
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg) |
Advt
|
 |
विज्ञापन |
 |
Advt
|