BREAKING

दो गुटों की फायरिंग में 1 की मौत, 4 घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कूचबिहार. पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में आज कूचबिहार जिले में दो गुटों की आपस में हिंसक झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि टीएमसी के ही दो गुट आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी. इस दौरान पांच लोग घायल हो गए. वहीं एक युवक की मौत हो गई. पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है.

वोटिंग से पहले नामांकन के दौरान पूरे पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों से आए दिन हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के दिनहाटा के जरीधल्ला में मंगलवार की सुबह ये हिंसा हुई है, जहां दो गुट आपस में भिड़ गए. इसके बाद गोलीबारी भी हुई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 5 लोग गोली लगने से घायल हो गए. जबकि एक युवक की मौत हो गई. जिसकी पहचान बाबू हक के रूप में हुई है.

जिले के एसपी सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि  पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के गीतलदाहा में आज सुबह दो गुटों के बीच झड़प हो गयी. जानकारी के मुताबिक 5 लोगों को गोली लगी है, जिनमें से एक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बाबू हक के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. अब स्थिति नियंत्रण में है. बता दें कि इससे पहले सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले के डोमकोल में पंचायत चुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान हिंसा फैल गई थी. यहां प्रचार के दौरान तृणमूल और सीपीआईएम के समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीपीआईएम के उम्मीदवार डोमकोल में प्रचार कर रहे थे. इस बीच टीएमसी के समर्थकों ने दावा किया कि विपक्षी भीड़ को उकसाकर माहौल खराब कर रहे हैं. इस हिंसा के दौरान बमबारी भी हुई. फायरिंग भी की गई. इस दौरान टीएमसी के चार कार्यकर्ता घायल हो गए थे. वहीं राज्य में हिंसा बढ़ता देख विपक्षी पार्टियों ने केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती की मांग की थी. कोर्ट के निर्देश के बाद चुनाव आयोग ने राज्य में सुरक्षाबलों की तैनाती की है. चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य में 800 से ज्यादा कंपनियां तैनात की जाएंगी.


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें