जौनपुर : PWD कर्मी की हत्या, अजय-विजय का रो-रोकर बुरा हाल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मिठाई लाल सोनकर
जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तिवारी का पूरा गांव में एक PWD कर्मी की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। व
हीं उनके दोनों पुत्र अजय और विजय जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बाहर हैं उनका भी रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही शादी में किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था।
जानकारी के मुताबिक तिवारी का पूरा गांव निवासी पंधारी यादव (52) ने अपने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक मड़ई लगवाया था। कभी कभार उसमें भी कुछ देर के लिए जाते थे। गुरुवार की रात में वह उसी मड़ई में सोए थे।
इसी दौरान रात में आए कुछ बदमाशों ने पंच से मारकर उनकी हत्या कर दी। परिवार के लोग बताते हैं कि जिस समय बदमाश उन्हें मार रहे थे तो शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
उधर पंधारी को जब तक अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि इस बीच उन्होंने कुछ लोगों का नाम बताया है।
पंधारी के 2 पुत्र अजय और विजय बाहर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%20-%20PAARTH%20GLOBAL%20ACADEMY%20%201248-%20Sahakari%20Colony%20(Purvi)%20Umarpur%20Ruhatta,%20Jaunpur-222002%20(U.P.)%20%20English%20Medium%20School%20C.B.S.E.%20Pattern%20%20Admission%20Open%20For-2023-2.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
