प्रयागराज। मंजू यादव लगातार चौथी बार समाजवादी पार्टी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मनोनीत की गई हैं। पार्टी की प्रदेश महिला सभा अध्यक्ष रिबु श्रीवास्तव ने गुरुवार को महानगर के साथ गंगापार और यमुनापार की महिला इकाई अध्यक्षों की भी घोषणा की। प्रतिभा रावत को गंगापार और सत्यभामा मिश्रा को यमुनापार का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मंजू यादव 2014 से पार्टी की महानगर अध्यक्ष हैं।
महानगर, गंगापार, यमुनापार अध्यक्षों के मनोनयन पर समाजवादी पार्टी के गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, विधायक विजमा यादव, डॉ. मान सिंह यादव, संदीप पटेल, हाकिम लाल बिंद, श्यामलाल पाल, सुमेर पाल, रविंद्र यादव, बासुदेव यादव, धर्मराज पटेल, जोखू लाल यादव, अंसार अहमद, सत्यवीर मुन्ना, पंधारी यादव, राम सुमेर पटेल, रमाकांत पटेल, दूधनाथ पटेल, दान बहादुर मधुर नाटे चौधरी आदि ने बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ