इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘द केरल स्टोरी’ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • जानिए 13वें दिन का कलेक्शन

मुंबई। ‘द केरल स्टोरी’ का जलवा बरकरार है पिछले शुक्रवार को ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई इस फिल्म ने वीकेंड में जबरदस्त कमाई करते हुए 150 करोड़ के पायदान पर दस्तक दे दी थी। फिल्म की रिलीज के 13वें दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ें आ चुके हैं। जिसके मुताबिक ये फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है।

पहले नंबर पर शाहरुख खान की ‘पठान’ है, जिसने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के 13वें दिन की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं। इसके मुताबिक 13वें दिन ‘द केरला स्टोरी’ की कमाई ने तगड़ा उछाल लाते हुए 165.94 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। जिसके बाद से उम्मीद की जा रही है कि ये जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर सकती है।

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज से पहले ही काफी विवादों में घिर गई थी। फिल्म रिलीज के साथ ही कई राजनीतिक पार्टियों ने इसे बैन कराने की मांग की। हालांकि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया। विवादों में रहने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है। आज 13वें दिन यह फिल्म साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन गई है।

फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 3 गैर-मुस्लिम महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका ब्रेन वॉश कर उन्हें आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल कर सीरिया भेजने की साजिश की गई। फिल्म में अदा शर्मा के अलावा योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी ने अहम रोल प्ले किया है।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*स्व. सुरेन्द्र प्रताप सिंह (वकील साहब) के आदर्शों पर स्थापित विद्यालय - PAARTH GLOBAL ACADEMY | 1248- Sahakari Colony (Purvi) Umarpur Ruhatta, Jaunpur-222002 (U.P.) | English Medium School C.B.S.E. Pattern | Admission Open For-2023-24 | Playgroup to 8th | Free Admission | Inspired By True Education | PAARTH GLOBAL ACADEMY | Special Features:- 1. Right balance of academic activities. 2. Wonder world for Pre-primary kids. 3. Co-Educational Institute. 4. Holistic & child friendly assessment. 5. Trained & qualified Teachers. 6. Adequate resources of practical learning. 7. Emphasis on child's total personality development on every sphere. 8. Smart classes teaching audio/video 9. CCTV observation | Contact for Admission: 9451159062, 7007166163 | Mrs. Shipra Singh (Principal): 6387322599 | Form available in School campus from date:- 25/04/2023 Timing-Between 09:00am to 3:00pm | NayaSaveraNetwork*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ