जौनपुर। जिले भर में टॉपर रहे आदित्य सिंह ने 98% अंकों के साथ कामयाबी का परचम लहराया आदित्य सिंह के माता पिता ने विद्यालय के सम्मान समारोह में उपस्थित होकर कहा कि उन्हें अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर गर्व है एवं उन्होंने स्कूल का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्कूल ने उचित शिक्षा प्रदान करते हुए आज उन्हें गौरवान्वित किया है।
द्वितीय स्थान पर शगुन सिंह रही जिन्होंने 95% अंक प्राप्त किए। जानवी सिंह ने 93% अंकों के साथ स्कूल को गौरवान्वित किया दसवीं कक्षा में परिधि सिन्हा 94.8% वेदांत यादव 92.2 प्रतिशत तेजस्वी गुप्ता 91.6% प्राची सिंह 90.4% आर्य यादव 90% श्रेया यादव 86.6 प्रतिशत शिवपाल 88.2 प्रतिशत सुजल यादव 88% अंशिका यादव 88% प्रताप राजस्थान 88% अनुज सिंह 87% अनुष्का गुप्ता 86% कृतिका गुप्ता 86% पृथ्वी सिंह 86% आदित्य सिंह 86% प्रिंस यादव 86% शौर्य यादव 84% वैष्णवी सिंह 83% जानवी सिंह 83% साहिल गुप्ता 81% शगुन सिंह 81% आंचल यादव 81% राजनंदिनी 81% आयुष उपाध्याय 81% ने प्राप्त करते हुए मेरिट प्राप्त की।
बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में दिव्यांशु सिंह ह्यूमैनिटिक्स में 94% अश्वनी यादव 92% अनिरुद्ध यादव ने 91% के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए शांभवी सिंह 86% विक्रांत सिंह 85% से 85% वैभव सिन्हा 84% राजपूत 82 प्रतिशत शेखर सौरभ राय 80% कृष्णा सिंह 80% प्राप्त करके मेरिट के दावेदार बने ।उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम को विघालय ने उत्सव के रूप में मनाया।
विद्यालय में सभी अध्यापक एवं प्रबंधक निदेशक डॉ अरविंद सिंह निदेशक विख्यात सिंह समारोह के समय उपस्थित रहे विद्यालय की प्रधानाचार्य शिखा शर्मा ने उपस्थित अभिभावकों का फूल मालाओं और मिठाई से स्वागत करते हुए विद्यालय के चयन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि अच्छा विद्यालय और अच्छा गुरु मिलना सौभाग्य की बात है किंतु उससे भी बड़ा सौभाग्य है यदि विद्यालय को ऐसे छात्र मिले और उन्होंने धन्यवाद देते हुए सभी अभिभावकों को कहा कि स्कूल का चुनाव करने के लिए उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद और ऐसे छात्र विद्यालय को प्रदान करने के लिए धन्यवाद इन्ही छात्रों के कारण विद्यालय परिक्षा परिणाम के क्षेत्र में आज नए कीर्तिमान स्थापित करने में सक्षम हुआ है।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ