नया सवेरा नेटवर्क
चुनरी में सिंदूर लगा देख भड़की कन्या की माँ
अंधविश्वास में लाखों खर्च के बावजूद नहीं हो सका विवाह
मीरगंज जौनपुर। शादी विवाह संबंधों में विश्वास का प्रतिफल कभी कभी ऐसा होता है कि सिर्फ दूल्हा पक्ष को ही शर्मसार नहीं होना पड़ता बल्कि दुल्हन के स्वजन को भी जलालत झेलनी पड़ती है और लाखों का खर्च बेकार चला जाता है। कुछ ऐसा ही मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुरचौथार गांव में देखने को मिला। जहां अंधवि·ाास के लड़की के चढ़ावे की चुंदरी में सिंदूर लगा देख अंध वि·ाास में आकर लड़की की माँ ने विवाह से इनकार कर दिया। काफी मान मनौव्वल के बाद भी शादी नहीं हो सकी और दूल्हे को मन मसोस कर बाराती समेत बिन दुल्हन के ही शनिवार को वापस होना पड़ा। रामपुर चौथार गांव निवासी स्व महेंद्र प्रसाद की पुत्री पूजा कुमारी का विवाह मछलीशहर के जमुहर निवासी रामअकबाल के पुत्र राजू राव से 19 मई को तय थी। निश्चित समय पर द्वारचार की रश्म पूरी करते हुए घरातियों ने बारातियों का पुरजोर स्वागत किया। उन्हें भोजन कराते हुए जयमाल का रिवाज पूरा किया गया। रात करीब डेढ़ बजे शादी के लिए वर पक्ष के लोग चढ़ावा लेकर मंडप में गए। चढ़ावे में लड़की की चुंदरी में सिंदूर लगा देख लड़की पक्ष के लोग अंध वि·ाास में आकर शादी से इनकार कर दिए। रात भर पंचायत होती रही। मामला जान रात में ही बराती धीरे धीरे खिसक लिए। सुबह होते ही दूल्हे पक्ष क स्वजन लिखा पढ़ी कर वापस चले गए। जिससे सारे अरमान पर पानी फिर गया और दूल्हे राजा को बिन दुल्हन के वापस अपने घर को जाना पड़ा। घटना को जान आस पास के क्षेत्रो में तरह तरह की चर्चाये व्याप्त है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार ने बताया की घटना की पूरी जानकारी है किन्तु स्वजनों द्वारा अभी तक कोई लिखित सुचना नही दी गयी है। अगर लिखित सुचना मिलती है तो आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ