जौनपुर: चोरों ने वाटर पम्प पर किया हाथ साफ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुईथाकला में विद्यालय की चहारदीवारी लांघ कर चोरों ने हैंडपम्प में लगे वॉटर पम्प की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब प्रधानाध्यापक पारसनाथ यादव विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने पाया कि वाटर पम्प नदारद है। थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि हैंडपंप के कमरे का दरवाजा तोड़कर वाटर पंप चोरी किया गया है। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के विरु द्ध आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। प्राप्त शिकायत के आधार पर मौका मुआयना करने के लिए पुलिस पहुंची। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent