नया सवेरा नेटवर्क
बेंगलुरु। कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हार मानने के बाद शनिवार रात राजभवन पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल थावर चंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंपा जो स्वीकार कर लिया गया है। भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा, “मैंने राज्यपाल से समय मांगा और अपना इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।”
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 136 सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है। जबकि भाजपा को सिर्फ 65 सीटें मिली। वहीं, जेडीएस के खाते में 19 सीटें और चार सीटें अन्य के खाते में आई।
राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार के बावजूद हार भाजपा की हार हुई।
वहीं, चुनाव में जीत के साथ अब सभी की निगाहें कांग्रेस पर टिकी हैं जो अब अपना नया मुख्यमंत्री चुनेगी। रविवार को शाम 5:30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ