नया सवेरा नेटवर्क
श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मेधावियों को किया गया सम्मानित
सुइथाकला जौनपुर। क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के प्रांगण में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम में प्रदेश और जनपद में परचम लहराने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक ह्मदय प्रसाद उर्फ रानू सिंह द्वारा डायरी, पेन व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। श्री सिंह ने उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रछात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जो छात्र परीक्षा में विफल रहे हैं उनको पुन: लगन के साथ परिश्रम करके आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र और अध्यापक एक दूसरे के पूरक हैं। इन्हें एक-दूसरे से बराबर संवाद बनाए रखना चाहिए। विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दिया। विद्यालय के प्रवक्ता विनय त्रिपाठी ने हरिवंश राय बच्चन जी की कविता कोशिश करने वालों की हार नहीं होती सुनाकर बच्चों को प्रेरित किया तथा शुभकामनाएं और मार्ग दशर््ान दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने प्रबंधक का आभार व्यक्त किया उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया और बच्चों को सम्मानित किया गया। जिससे अन्य बच्चे भी प्रेरित हो और अपने लक्ष्य को निर्धारित करके आगे अपना परिश्रम और बढ़ाएं जिससे वह अच्छे मुकाम पर पहुँच सके। कार्यक्रम में प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह,मनीष दुबे, अरु ण कुमार मौर्य,मनीष कुमार,नवीन कुमार सिंह,दिनेश प्रसाद ,मुन्ना मौर्य,महेंद्र तिवारी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं गुरु जन उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ