नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें दुर्गाकुंड पैनेशिया हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने जवानों व उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की। नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड भी किया गया।
इसके साथ ब्लड शुगर, हृदय रोग व फेफड़ों से जुड़े टेस्ट भी किए गए। इस अवसर पर वाहिनी के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अंबुज गुप्ता, मुख्य चिकित्सक डॉ आशीष गुप्ता, डॉक्टर अभिषेक मिश्रा, डॉक्टर पल्लवी मिश्रा भी रहीं। सेनानायक डॉ राजीव नारायण मिश्र चिकित्सकों एवं उनकी टीम का धन्यवाद दिया।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ