जौनपुर: नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को छ: माह पूर्व भगाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। एक गांव निवासी किशोरी को छ: माह पहले दो युवक भगाकर लुधियाना ले गए और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। पुलिस सुरागकशी कर किशोरी को लुधियाना से बरामद कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह हमराहियों संग गश्त कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित बजरंगनगर बाजार के पास कहीं भागने के लिए खड़े है। पुलिस ने दोनों आरोपियों अमरनाथ चौहान पुत्र खदेरू निवासी झलमल रमती थाना मनकापुर जिला गोंडा व मुकेश पुत्र त्रिलोकी निवासी चैनपुर थाना एकौना जिला श्रावस्ती को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ