मुंबई की यात्रा पर आए एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में इन दिनों चल रहे अप्रत्याशित घटनाक्रम को देखते हुए , बड़े पदाधिकारियों का मुंबई पहुंचना शुरू हो गया है। इसी क्रम में कल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केके शर्मा भी मुंबई पहुंचे। मुंबई पहुंचने पर एनसीपी के पूर्व संयोजक पारसनाथ तिवारी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने काफी देर तक पारसनाथ तिवारी से घटनाक्रम पर परिचर्चा भी की।