जौनपुर: एसओ रामपुर ने चलाया सघन चेकिंग अभियान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना पुलिस तत्पर है। सीओ चोब सिंह के दिशा निर्देशन और थानाध्यक्ष रामपुर चंदन कुमार राय के नेतृत्व में इसके लिए प्रत्येक दिन कहीं न कहीं चेकिंग या फिर पैदल गश्त की जा रही है। इसी क्रम बुधवार को थाना रामपुर के थाना अध्यक्ष चंदन कुमार राय ने क्षेत्र के कस्बा रामपुर में पैदल गश्त कर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग किया। चार पहिया वाहनों की डिक्की चेक करने के साथ साथ वाहनों से काली फि़ल्म उतरवाया। इसके अलावा दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी और तेज रफ्तार चलने वालों को रोककर फटकार लगाया तथा नियमानुसार चलने की हिदायत दिया। इस अवसर पर, उप निरीक्षक अरविंद सिंह, हेड कांस्टेबल शशिकांत त्रिपाठी, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, रामेश्वर कांस्टेबल सोनू यादव, कांस्टेबल अजय गौड़, अनिल गौड़, आदि कांस्टेबल मौजूद रहे।