प्रयागराज: एजुफेस्ट में छात्रों ने दिखाया कौशल, जीते पुरस्कार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। युनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट नैनी में मंगलवार को आयोजित एजुफेस्ट ‘ज्ञान मंथन 2के23 में देश के विभिन्न राज्यों से 50 से अधिक शिक्षण संस्थानों के 900 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय, शुआट्स, प्रो. राजेन्द्र स्टेट यूनिवर्सिटी युनाइटेड यूनिवर्सिटी, कुलभास्कर आश्रम डिग्री कॉलेज, आर्य कन्य डिग्री कॉलेज, शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलिजी, महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज और ईश्वर सरन डिग्री कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं के छात्रों ने भी भाग लिया।
प्रतिभागियों ने ज्ञान मंथन के विभिन्न श्रेणियों में आर्ट ऑफ स्टार्ट, एड मेनिया, वेस्ट टू वाउ, सॉफ्टवेयर स्कीमिंग, कोड हंट, नाट्यर्पण, प्रतिबिंब, मेहंदिका और कीबोर्ड कॉम्बेटिंग में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यूआईएम के प्राचार्य प्रो. केके मालवीय ने ज्ञान मंथन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। यूआईपी के प्राचार्य डॉ. आलोक मुखर्जी ने अपने विचार रखे। समापन समारोह में यूजीआई के वाइस चेयरमैन सतपाल गुलाटी और प्राचार्यों ने सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |
![]() |
विज्ञापन |