जौनपुर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। क्षेत्र के बकटही धनरखा गांव निवासी युवक ने सोमवार रात कमरें में रोशनदान के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण पता नहीं चल सका। धनरखा गांव निवासी धर्मेंद्र राजभर का बकटही मोड़ पर मकान बन रहा है। सोमवार रात उनका पुत्र संजीव कमरें में रोशनदान से मफलर के सहारे फांसी लगा लिया। घंटो दिखाई न देने पर कमरें में परिजन गए तो दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


