प्रयागराज: युवाओं की भागीदारी से चटख हुआ मतपर्व का रंग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। लोकतंत्र के उत्सव में युवा भी पीछे नहीं रहे। फर्स्ट टाइम वोटरों ने मतपर्व के रंग को अपनी भागीदारी से और चटख बना दिया।
शिक्षा, साहित्य, अध्यात्म और न्याय की नगरी के युवाओं के चेहरे मतदान के बाद खुशी से खिल उठे। सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय मम्फोर्डगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में जीवन में पहली बार शिखा कुमारी मतदान के लिए पहुंचीं। उनके लिए बेहतर शिक्षा और स्वच्छ शहर सबसे बड़ा मुद्दा है।
दौलत हुसैन इंटर कॉलेज गुड़िया तालाब में पहुंचीं कोमल जायसवाल मतदान को लेकर खासी उत्साहित थीं। बतौर कोमल पहली बार मतदान के साथ ही हर चुनाव में मतदान का संकल्प लिया है।
अगर हम वोट नहीं करते तो समस्याओं को लेकर बोलने का भी अधिकार नहीं रहता। महिला ग्राम इंटर कॉलेज चौफटका में आस्था केसरवानी और सिमरन केसरवानी एक साथ वोट करने पहुंची थीं। उनके लिए सुरक्षा और स्वच्छता महत्वपूर्ण है।
ठाकुरदीन का हाता बहादुरगंज स्थित जूनियर हाईस्कूल में पहली बार मतदान के लिए पहुंची शिवानी श्रीवास्तव के जेहन में शिक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता, आवारा पशुओं से मुक्त सड़कें जैसे मुद्दे थे। उन्होंने कहा कि सुबह स्नान-ध्यान के बाद सबसे पहले वोट करने आईं हैं।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%20-%20PAARTH%20GLOBAL%20ACADEMY%20%201248-%20Sahakari%20Colony%20(Purvi)%20Umarpur%20Ruhatta,%20Jaunpur-222002%20(U.P.)%20%20English%20Medium%20School%20C.B.S.E.%20Pattern%20%20Admission%20Open%20For-2023-2.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
