जौनपुर: चंद दिन पूर्व बनी नाली पहली बरसात होते ही गिरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। नगर पंचायत कजगांव के नई बाजार मुहल्ले में कुछ दिन पूर्व बनी नाली बरसात होते ही गुरु वार को गिर गयी। नाली गिरने के कारण उसमें एक ट्रैक्टर की ट्राली भी फंस गयी। हालांकि कोई घायल नही हुआ है। दोपहर को आये तेज आंधी तूफान में एक हफ्ते पूर्व ही मुहल्ले के पानी को निकालने के लिए बनाई गई मुख्य नाली ढह गयीं। जिस समय नाली ढही उसके बगल में ट्रैक्टर ट्राली सहित खड़ा था। वह पलटने से बच गया। कुछ लोग टूटी नाली में गिरते गिरते बच गए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नाली नव निर्वाचित चेयरमैन फिरोज खान के प्रतिष्ठान के ठीक सामने से महेंद्र यादव के मकान तक पूरी तरह से टूट कर ध्वस्त हो गयी है। चेयरमैन फिरोज खान ने कहा कि नाली के गिरने की यह तीसरी घटना है।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent