वाराणसी: पेयजल आपूर्ति में सुधार के कार्य का किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने मंगलवार को जलकल परिसर का निरीक्षण किया। 108 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन प्रोजेक्ट व शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की अधिकारियों से जानकारी ली। जल निगम के अधिकारियों ने सेटलिंग टैंक की क्षमता बढ़ाने के लिए हो रहे कार्यों के बारे में बताया। इसके बाद नगर आयुक्त ने नालों की सफाई के संबंध में निरीक्षण किया।
उन्होंने चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन से क्षेत्र के नालों की सफाई व्यवस्था की प्रगति जानी। जलकल जीएम रघुवेंद्र कुमार ने भेलूपुर परिसर से प्रतिदिन 120 एमएलडी पेयजल आपूर्ति के बारे में बताया। इसके अलावा फिल्टर प्लांट की मरम्मत, स्काडा आदि का कार्यों की भी प्रगति परखी। यह प्रोजेक्ट दिसंबर 2023 तक पूरा करने की बात जल निगम के अधिकारियों ने कही।