लखनऊ: मेट्रो स्टेशनों पर पर्यावरण जागरूकता अभियान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। मेट्रो स्टेशनों पर पर्यावरण जागरूकता के लिए 10 दिवसीय अभियान शुरू हुआ है। इसमें चार प्रमुख स्टेशनों को शामिल किया गया है। इनमें हजरतगंज, मुंशीपुलिया, विश्वविद्यालय और सिंगार नगर स्टेशन शामिल हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए उपहार में पौधे दिए जा रहे हैं।
आरपीएस ट्रस्ट की ओर से यात्रियों को उनके नाम का पौधा उपहार मिल रहा है। जिनको पौधे मिल रहे हैं वे सोशल मीडिया पर उस पौधे की जानकारी साझा करेंगे। बताएंगे कि जो एक पौधा उपहार में लगाया था वह कितना विकसित हुआ। इसके अलावा इसी अभियान में सिग्नेचर ड्राइव के अन्तर्गत यात्रियों से हस्ताक्षर करा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं और सेल्फी के माध्यम से सोशल मीडिया पर पर्यावरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस यानी पांच जून तक चलेगा। इस दौरान 10 हजार पौधे लोगों के घरों तक पहुंचाए जाएंगे। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने इस अभियान को अनूठी पहल बताते हुए सराहना की है।