नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित दो महिलाएं मिली। इनमें एक जगतपुर (रोहनिया) व दूसरी सोनारपुरा स्थित केदारगली निवासी हैं। एक की उम्र 25 वर्ष व दूसरी 57 साल की हैं। दोनों होम आइसोलशन में हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती एक मरीज सहित 11 लोग स्वस्थ हुए हैं। एक मार्च से अब तक 361 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें 278 ने कोरोना को मात दी है। अब जनपद में 83 सक्रिय केस है।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ