नया सवेरा नेटवर्क
एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस ने करवाया दफन
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महरु पुर गांव के पास 27 मृत मवेशियों से लदा एक कन्टेनर मिलने से हड़कंप मच गया। बेलाव घाट के पास उक्त 27 मवेशियों को दफन करवाया गया। जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर सोमवार को एक ट्रेलर कन्टेनर के साथ हाइवे पर आकर खड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की तड़के सुबह यह ट्रेलर बिगड़ गया था। उसको चार पांच आदमी धक्का देकर स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। परंतु वह स्टार्ट नही हुआ। वे सभी भाग गए। मंगलवार को कन्टेनर में से बदबू आने लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कन्टेनर को खुलवाया तो देखा काफी मवेशी उसमे मृत पड़े थे। उन्होंने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दिया। उनकी सूचना पर एसडीएम सदर,सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता तथा एक वरिष्ठ पशु चिकित्सक पहुंच गए। पुलिस ने जेसीबी से टे्रलर को खिंचवा कर बेलाव घाट पहुंचवाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद उक्त मवेशियोें को गोमती नदी से थोड़ी दूर पर दफन किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष ने कहा कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ