कर्नाटक: विधानसभा चुनाव के 224 सीटों पर वोटिंग शुरू | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • वित्त मंत्री सीतारमण ने डाला वोट 

बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। मतदाता शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से राज्य विधानसभा के चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान किया। इसके साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बेंगलुर स्थित विजय नगर में मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचीं। वहां पर उन्होंने अपना वोट भी डाला।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कर्नाटक के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वालों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को समृद्ध करने का आग्रह करता हूं।” वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनने का फैसला कर लिया है।

उन्होंने लोगों से चुनाव में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। खरगे ने कहा, ‘‘हम बेहतर भविष्य के वास्ते इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपने पहली बार के मतदाताओं का स्वागत करते हैं।” कर्नाटक में 224 विधानसभा सीट हैं जहां 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें से 2.66 करोड़ पुरुष और 2.63 करोड़ महिलाएं हैं।

मतगणना 13 मई को होगी। कर्नाटक में 5.71 लाख दिव्यांग, 80 साल या इससे अधिक उम्र के 12.15 लाख और 100 वर्ष की आयु के 16 हजार से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं। कर्नाटक में जहां सतारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिण में अपने इस गढ़ को बरकरार रखते हुए इतिहास रचना चाहती है, वहीं, कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक की सत्ता में वापसी कर मजबूत संदेश देना चाहती है। राज्य में मुख्य रूप से मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) के बीच माना जा रहा है। 


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*स्व. सुरेन्द्र प्रताप सिंह (वकील साहब) के आदर्शों पर स्थापित विद्यालय - PAARTH GLOBAL ACADEMY | 1248- Sahakari Colony (Purvi) Umarpur Ruhatta, Jaunpur-222002 (U.P.) | English Medium School C.B.S.E. Pattern | Admission Open For-2023-24 | Playgroup to 8th | Free Admission | Inspired By True Education | PAARTH GLOBAL ACADEMY | Special Features:- 1. Right balance of academic activities. 2. Wonder world for Pre-primary kids. 3. Co-Educational Institute. 4. Holistic & child friendly assessment. 5. Trained & qualified Teachers. 6. Adequate resources of practical learning. 7. Emphasis on child's total personality development on every sphere. 8. Smart classes teaching audio/video 9. CCTV observation | Contact for Admission: 9451159062, 7007166163 | Mrs. Shipra Singh (Principal): 6387322599 | Form available in School campus from date:- 25/04/2023 Timing-Between 09:00am to 3:00pm | NayaSaveraNetwork*
Advt.




*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp@ |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ