जौनपुर: प्रशासन ने सौ वर्ष पुराने इमली के पेड़ को कटवाया | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

तीस वर्ष से चले आ रहे विवाद का हुआ निस्तारण 

केराकत जौनपुर। नगर के दलालटोला मोहल्ला में आयशा बेगम के पिछले तीस सालों से इमली के पेड़ को लेकर चला आ रहा विवाद का तहसील प्रशासन ने उस समय निस्तारण कर दिया जब रविवार को खुद तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज व नायब तहसीलदार हुसैन अहमद एवं कानूनगो हेमंत कुमार तिवारी व कस्बा लेखपाल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने भारी पुलिस बल के साथ पर मौके पर पहुंचकर करीब सौ साल पुराने इमली के पेड़ को कटवा दिया। बताते हैं कि जहां आयशा बेगम का प्रतिद्वंद्वी इमली के पेड़ को कटवाने का हर स्तर तक विरोध कर रहा था। जब कि आयशा बेगम पुराने इमली के जर्जर पेड़ के कभी गिरने से सम्भावित होने वाले जन धन की क्षति को लेकर स्थानीय तहसील प्रशासन व जिलाधिकारी से सैकड़ों बार मिलकर गुहार लगाते हुए पेड़ को कटवाने की मांग पिछले तीस सालों से अनवरत करती चली आ रही थी। इस पुराने विवाद का निस्तारण होने पर आयशा बेगम ने खुशी का इजहार करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों का आभार प्रकट किया है। वहीं आमजन में यह चर्चा रही कि सत्य परेशान होता है पर पराजित नहीं। 

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन





*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें