नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के कुडि़यारी गाँव में छुट्टा पशुओं की समस्या गहराती जा रही है। ऐसे पशु दिन-रात सड़कों और रिहायशी इलाके में घूमते नजर आ रहें हैं। जिससे हर वक्त बड़े हादसे का खतरा बनता दिख रहा है। प्रशासन आवारा पशुओं की स्थिति से वाकिफ होने के बावजूद भी इन पशुओं की समस्या से निजात दिलाने में असहाय साबित हो रहा है तथा पूरी तरह बेबस नजर आ रहा है। क्षेत्र के कुडि़यारी गांव में तीन मरकहे पशुओ से किसान काफी परेशान हो गए हैं, जिससे उन लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। बच्चे- बच्चियां, महिलाएं भी बाहर निकलने में डर रहे है। कई बार तो मरकहे पशुओ ने कुछ महिलाओ को दौड़ाकर घायल भी कर दिया है जिससे किसान अपने खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। गाँव निवासी किसान जयराम जायसवाल, रामपुजन वि·ाकर्मा, चंद्रबली यादव, इंद्रबली यादव, आदि लोगों ने बताया कि लोग पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं, जोकि गलत है। कुछ लोग गाय का दूध पीते हैं और जब गाय दूध देना बंद कर देती है तो उसके बाद उसे खुला छोड़ देते है। यही पशु सड़कों पर घूमते रहते हैं और कई बार दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। उन्होंने बताया कि आवारा पशु खेतों में घुसकर भी नुकसान करते हैं, जिससे किसानों की फसलों का नुकसान होता है और उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg) |
Advt
|
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg) |
Advt |
 |
विज्ञापन
|