मासिक काव्यगोष्ठी के साथ पं.जमदग्निपुरी का मनाया गया जन्मोत्सव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
काव्यसृजन साहित्यिक सामाजिक व सांस्कृति संस्था (पंजी.)के संस्थापक अध्यक्ष पं.शिवप्रकाश जमदग्निपुरी जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ साहित्यिक परिवेश में मनाया गया|किसी भी साहित्यकार का जन्मदिन यदि साहित्य की फुहार के साथ मनाया जाय तो इससे बड़ा उपहार और क्या हो सकता है|आज वही हुआ|देश के कोने कोने से विद्वान साहित्यकारों ने पं.जमदग्निपुरी जी को अपने शब्दों को पिरोकर अमूल्य मालाओं का उपहार व आशीष प्रदान किया|
बधाई शुभकामना व आशीष प्रदान करने आनलाईन गूगलमीट पर उपस्थित हुए कवि किशन तिवारी,रेखा पाण्डेय,हौसिला प्रसाद अंवेषी,शिव प्रकाश जमदग्निपुरी,राहुल सिंह ओज,बीरेंद्र यादव,छगनलाल मुथा,रामकुमार यादव,मनिंन्द्र सरकार,श्रीधर मिश्र,इंदु मिश्रा,आनंद पाण्डेय केवल, डॉ वर्षा सिंह,सौरभ दत्ता जयंत आदि रहे|
लालबहादुर यादव कमल, प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी,कुमार कलहंस,अलका जैन अवनीश कुमार दिक्षित दिव्य जी भी अपने शुभाशीष प्रदान किये| आ.हौंसिला प्रसाद अन्वेषी जी की अध्यक्षता में दमदार व चतुराई पूर्ण संचालन सौरभ दत्ता जयंत जी ने किया|मुख्य अतिथि डॉ किशन तिवारी भोपाल म.प्र.से अतिथि विशिष्ट सौ.रेखा पाण्डेय पार्षद उन्नाव उत्तर प्रदेश से आयोजन की गरिमा बढ़ा रही थीं| अध्यक्षीय भाषण में जन्मदिन विशेष काव्य आयोजन पर संस्था के कार्यों पर व कवियों की रचनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी को साधुवाद दिया|सौरभ दत्ता जी ने आयोजन समापन की घोषणा कर सबका आभार प्रकट करते हुए सभी को आदर के साथ विदा किया|
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |