स्नेहा शैलेश पांडे द्वारा आंदोलन की चेतावनी के बाद नींद से जागी महापालिका | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
6 महीने बाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खुलने से लोग खुश
भायंदर। भायंदर पूर्व प्रभाग क्रमांक 10 में स्थित लोकनेता गोपीनाथ मुंडे मिरा भाईंदर स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स जो पिछले 6 महीनों से बंद था पूर्व नगरसेविका स्नेहाशैलेश पांडे एवं शिवसेना राष्ट्रीय प्रवक्ता शैलेश पांडे ने मीरा भाईंदर महानगरपालिका को पत्र लिखकर जन आंदोलन करने की चेतावनी दी थी, आंदोलन की चेतावनी के बाद महानगरपालिका ने नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे को पत्र लिखकर सूचित किया कि मीरा भाईंदर स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स जनता के लिए शुरू किया जा रहा है कृपया आप अपना आंदोलन वापस ले लें।
एक बार फिर से 6 महीने बाद मीराभाईंदर स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स खुलने से नागरिकों में खुशी का माहौल है, अनेक सदस्य ,खिलाड़ी एवं नागरिकों ने पूर्व नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे का धन्यवाद व्यक्त किया है। नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे एवं शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता शैलेश पांडे ने आयुक्त दिलीप ढोले को स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स शुरू करवाने हेतु धन्यवाद व्यक्त किया है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Ad |
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
