शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की अयोध्या यात्रा पर साधा निशाना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- भगवान राम के आदर्शों पर चलने वाला ही सच्चा भक्त : आनंद दुबे
मुंबई। शिवसेना (उद्धव बाबासाहेब ठाकरे) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अयोध्या यात्रा को महज दिखावा और स्टंटबाजी करार देते हुए निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि जिस तरह से अयोध्या में भगवान राम के दर्शन का ढिंढोरा पीटकर दिखावा और स्टंटबाजी की जा रही है, उससे साफ है कि भगवान राम के दर्शन का सिर्फ राजनीतिकरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारे नेता उद्धव बालासाहेब ठाकरे और आदित्य ठाकरे, अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए जाते रहे हैं। परंतु उन्होंने कभी भी दर्शन का दिखावा नहीं किया। आनंद दुबे ने कहा कि भगवान राम ने अपनों से दगाबाजी करने वाले लोगों को हमेशा दंडित किया।
भगवान राम का दर्शन करने के पहले राम भक्त हनुमान का दर्शन करना होता है, जो सच्चे भक्तों को भगवान राम का दर्शन कराते हैं ,परंतु नकली भक्तों को कालनेमि की तरह दंड देने का भी काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शो पर चलने वाला ही उनका सच्चा भक्त है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
