देवेंद्र फडणवीस ने शूट किया राम मंदिर निर्माण का दिलचस्प वीडियो | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • झलक में दिखा अद्भुत नजारा

मुंबई। अयोध्या के राम मंदिर निर्माणको लेकर महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो इसलिए काफी रोचक नजर आ रहा है क्योंकि इसे काफी ऊंचाई से शूट किया गया है। यह वीडियो हैलीकॉप्टर से उड़ान के वक्त बनाया गया है। 

जिसमें राम मंदिर निर्माण का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। दरअसल बीते दिन महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अन्य सदस्यों के साथ अयोध्या के राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। 

यह वीडियो उसी दौरान का बनाया हुआ है। इस दौरान यूपी के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ भी शिंदे और फडणवीस से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। अयोध्या का राम मंदिर अपने निर्माण को लेकर दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • शिंदे बोले- 'पूरा करेंगे बालासाहेब का सपना'

यूपी के अयोध्या राम मंदिर दर्शन को पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे और डेप्युटी सीएम फडणवीस के साथ उनकी कैबिनेट भी मौजूद थी। इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने इस बात का दावा करते हुए कहा कि हम ही बाला साहेब के सपनों को पूरा करने का काम करेंगे। 

मीडिया से बातचीत के दौरान शिंदे ने दोबारा से उद्धव के साथ आने की अटकलों को पूरी तरीके से खारिज कर दिया। शिंदे ने कहा कि हम लोग ही बाला साहेब ठाकरे के असली उत्तराधिकारी हैं। इसलिए हम लोग ही उनके सपनों को पूरा करते हुए आगे ले जाने का काम करेंगे। 

उद्धव ठाकरे को लेकर किए गए सवाल के जवाब में शिंदे ने कहा कि हमारी विचारधारा आपस में मेल नहीं खाती। यही वजह थी कि हम लोगों ने अलग होने का फैसला किया था। इसलिए भविष्य में साथ आने का सवाल ही नहीं पैदा होता है।

  • 'हमारे साथ भगवान राम का आशीर्वाद'

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने अयोध्या रवाना होने से पहले राजधानी लखनऊ पहुंचने पर कहा कि हमारे साथ भगवान राम का आशीर्वाद है। शिंदे ने कहा कि इसीलिए असली शिवसेना का चिन्ह धनुष-बाण हमारे पास है। राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद यह पहला मौका था जब एकनाथ शिंदे सीएम के रूप में पहली बार अयोध्या पहुंचे थे। इससे पहले शिंदे ने साल 2018 में बतौर शिवसेना नेता के रूप में अयोध्या का दौरा किया था।

*मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज | विद्यालय कोड- 1538 | हमाम दरवाज़ा, जौनपुर | माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त | निःशुल्क प्रवेश प्रारम्भ | कक्षा 6 से कक्षा 8 तक | सत्र - 2023-24 | कक्षा 9 एवं कक्षा 11 (कला एवं विज्ञान वर्ग) प्रवेश प्रारम्भ | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 6393785228, 8115982969#NayaSaveraNetwork*
Advt


*ADMISSION OPEN 2023-24  Affiliated to I.C.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No. UP4562022  HARIHAR SINGH INTERNATIONAL SCHOOL  NURSERY to IXth   Umarpur, Jaunpur  ADMISSION OPEN 2023-24  Our Other Prestigious Branch Affiliated to C.B.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No 2131832  HARIHAR PUBLIC SCHOOL  KULHANAMAU, JAUNPUR  Affiliated to U.P.Board   HARIHAR SINGH PUBLIC SCHOOL  |  UMARPUR, JAUNPUR  387 E, Parmanatpur, Umarpur, Near Maihar Devi Mandir, Jaunpur 9198331555, 7311119019, 9415207032 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | लकी ड्रा आँफर कुछ दिन शेष है | वार्षिक लर्की ड्रा आँफर समारोह का आयो​जन 2 अप्रैल को है | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें