जौनपुर: कुख्यात बदमाश तमंचा संग गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

एक दर्जन से अधिक दर्ज हैं मुक़दमे

खेतासराय जौनपुर। पड़ोसी जनपद आजमगढ़ और जौनपुर में जर्रायम की दुनिया का कुख्यात बदमाश सोमवार को डोभी रेलवे क्रॉसिंग से चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। उस पर लूट, चोरी, गैंगेस्टर समेत एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। वह खेतासराय थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया जाता है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश गौतम के देख रेख में अपराध के खिलाफ़ पुलिस अभियान चला रखी है। एसओ यजुवेन्द्र सिंह के अनुसार वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे कि चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। घेरा बंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक असलहा 315 बोर मय कारतूस बरामद हुआ। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के पोरईखुर्द नरवा निवासी के रूप में हुई।  पुलिस ने बताया कि वह बहुत ही शातिर अपराधी है। उसे आजमगढ़ और जौनपुर में अलग अलग थानों की पुलिस को तलाश थी। सम्बंधित धाराओं में उसका चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष यजुर्वेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव, हेड कांस्टेबल संजय कुमार पांडेय, योगेश यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | लकी ड्रा आँफर कुछ दिन शेष है | वार्षिक लर्की ड्रा आँफर समारोह का आयो​जन 2 अप्रैल को है | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Advt





*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें