जौनपुर: भाजपा के दो गुटों ने प्रदशर्न कर की नारेबाजी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: भाजपा के दो गुटों ने प्रदशर्न कर की नारेबाजी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

दोनों गुटों ने एक दूसरे पर तालाब पाटने का लगाया आरोप

सांसद के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त

मछलीशहर जौनपुर। नगर के कायस्थाना मोहल्ले में एक तालाब पर कब्जे को लेकर भाजपा के ही दो गुट आमने सामने हो गए। जिसकी जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। इस दौरान एक पक्ष दूसरे पक्ष पर भू माफिया होने का तो दूसरे पक्ष ने भाजपा की आड़ में कुछ पदाधिकारियों को दलाल होने का आरोप लगाया। एक पक्ष का कहना था कि हम लोग नगर को तालाब विहीन होने से बचाने व भू माफियाओं के खिलाफ धरना प्रदशर््ान कर रहे है। इस दौरान वे लोग मौके पर उपजिलाधिकारी मछलीशहर की मिलीभगत होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस दौरान एक पक्ष भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में धरने पर बैठा था। लोगों का कहना था कि नगर के कई तालाबों पर भू माफियाओं की नजर है। नगर के बरईपार चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर के समीप तालाब पर टीन शेड डालकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। प्रशासन ने 9 महीने पहले ही उक्त अवैध कब्जे को हटवाने के लिए मौके पर कानूनी नोटिस चस्पा किया था लेकिन इसके बावजूद प्रशासन अपनी ही नोटिस पर कार्यवाही नहीं कर रहा है, और अवैध कब्जा बरकरार है। इसी प्रकार कायस्थाना मोहल्ले में सरकारी कागजों में बतौर तालाब दर्ज जमीन पर मिट्टी डालकर पाटा जा रहा है। जबकि 50 साल से वह जलमग्न भूमि है और आधे नगर का पानी उसी में जाता है। मिट्टी पाटने और बाद में उस पर प्लॉटिंग करने से अगल-बगल के कई मोहल्ले बरसात में डूब जाएंगे। धरने की जानकारी मिलते ही भाजपा का दूसरा गुट भी राजकुमार पटवा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर भाजपा के पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दलाल होने का आरोप लगाया और धरने पर बैठ गये। दूसरे पक्ष का कहना था कि हम लोग भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा किए गए रास्ता जाम को खुलवाने के लिए पदशर््ान कर रहे। ये वही लोग है जो नगर के कच्चे तालाब कुटिला का तालाब पाट दिए है। इन लोगो का कहना था कि जो मिट्टी पाटी जा रही है वह तालाब में न पाटकर भूमिधरी जमीन पर पाटी जा रही है। पूरे घटनाक्रम के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे सांसद बीपी सरोज ने दोनों गुटों के पास जाकर उनकी बात सुनने के बाद एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया और क्षेत्राधिकारी अतर सिंह से कहा कि मंगलवार को मौके पर पैमाइश की जाए। उसी के बाद निर्णय प्रशासन लेगा। 

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज | विद्यालय कोड- 1538 | हमाम दरवाज़ा, जौनपुर | माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त | निःशुल्क प्रवेश प्रारम्भ | कक्षा 6 से कक्षा 8 तक | सत्र - 2023-24 | कक्षा 9 एवं कक्षा 11 (कला एवं विज्ञान वर्ग) प्रवेश प्रारम्भ | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 6393785228, 8115982969#NayaSaveraNetwork*
Advt


*ADMISSION OPEN 2023-24  Affiliated to I.C.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No. UP4562022  HARIHAR SINGH INTERNATIONAL SCHOOL  NURSERY to IXth   Umarpur, Jaunpur  ADMISSION OPEN 2023-24  Our Other Prestigious Branch Affiliated to C.B.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No 2131832  HARIHAR PUBLIC SCHOOL  KULHANAMAU, JAUNPUR  Affiliated to U.P.Board   HARIHAR SINGH PUBLIC SCHOOL  |  UMARPUR, JAUNPUR  387 E, Parmanatpur, Umarpur, Near Maihar Devi Mandir, Jaunpur 9198331555, 7311119019, 9415207032 | #NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें