शहर समता विचार मंच जौनपुर इकाई की काव्य गोष्ठी सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शहर समता विचार मंच जौनपुर की महिला काव्य गोष्ठी डॉ. मधु पाठक के संयोजन में अर्चना चौहान की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक हुई। इस काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि डॉ. पूनम श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. सुमन सिंह एवं डॉ. नीलू सिंह रही।
यह काव्य गोष्ठी सायं 5 बजे से 6 बजे तक चली, जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रही अर्चना चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती की मूर्ति में माल्यार्पण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति डॉ. मधु पाठक द्वारा की गयी। काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन डॉ. मधु पाठक ने किया।
इस काव्य गोष्ठी में डॉ. सुमन सिंह, डॉ. पूनम श्रीवास्तव, डॉ. नीलू सिंह, अनामिका उपाध्याय,चेतना प्रकाश चितेरी, डॉ. मधु पाठक आदि ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति के द्वारा आयोजन को सफल बनाया।
जिसमें डॉ. सुमन सिंह ने 'बचपन ', डॉ. नीलू सिंह ने 'प्लास्टिक मुक्त करो भारत को', डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने' बुढ़ापा', डॉ. मधु पाठक ने 'पुस्तक', अनामिका उपाध्याय ने 'ममत्व' कविता पढ़ी। धन्यवाद ज्ञापन अनामिका उपाध्याय ने किया।
![]() |
| विज्ञापन |


%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%20-%20PAARTH%20GLOBAL%20ACADEMY%20%201248-%20Sahakari%20Colony%20(Purvi)%20Umarpur%20Ruhatta,%20Jaunpur-222002%20(U.P.)%20%20English%20Medium%20School%20C.B.S.E.%20Pattern%20%20Admission%20Open%20For-2023-2.jpg)