लखनऊ: तमंचा नहीं टैबलेट अब यूपी की पहचान बनेगा : योगी आदित्यनाथ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छह वर्ष पहले तमाम राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के हाथ में तमंचे होते थे। व्यापारियों को धमकाकर वह गुंडा टैक्स वसूलते थे। भाजपा सरकार ने युवाओं के हाथ में टैबलेट दिया है। अब तमंचा नहीं टैबलेट यूपी की पहचान बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शोहदों का आतंक नहीं सेफ सिटी के रूप में लखनऊ आगे बढ़ेगा। मुस्कुराइये की आप लखनऊ में हैं, अब एक नई मुस्कान बिखेरने वाला लखनऊ आप सबके सामने होगा। उसके लिए आपको जनहित में कार्य करने वाली संस्था और संवेदनशाील लोगों को चुनना होगा। जो सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा सकें। मंगलवार को मुख्यमंत्री बुद्धेश्वर चौराहे के पास भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लखनऊ बदल रहा है, लेकिन उसे सजाने और संवारने का काम नगर निगम और नगर पंचायत को ही करना है। इसलिए आपके बीच आया हूं। एक बार फिर प्रदेश में आपको ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है। पिछले छह वर्ष में लोगों ने प्रदेश को बदलते हुए देखा है।
पहले न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी। लोगों में डर का माहौल था। बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं। प्रदेश में हर तीसरे दिन एक दंगा होता था। माफिया सरकार के समानांतर व्यवस्था चलाते थे। माफिया सीना तान कर चलता था। आज जान की भीख मांग रहे हैं।
हर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस दौरान बीजेपी की महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, मंत्री सुरेश खन्ना, विधायक राजेश्वर सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग आदि लोग शामिल रहे।
- पहले व्यापारी रंगदारी देता था आज योजना का लाभ मिल रहा
सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले व्यापारी रंगदारी देता था आज उनको पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है। लखनऊ में 80 हजार से अधिक वेंडर्स को पीएम स्वनधि योजना से जोड़ा गया है। ये सुरक्षा का वातावरण डबल इंजन सरकार की देन है।
वहीं प्रदेश भर में 6 वर्ष में 54 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराया गया है। 2.61 करोड़ लोगों को शौचालय और 1.75 लाख लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही दीपावली और होली में नि:शुल्क रसोई गैस के सिलिंडर भी मिलेंगे। 1.55 लाख परिवार को नि:शुल्क बिजली के कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। पहले बिजली आती नहीं थी अब बिजली जाती नहीं है।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |