जौनपुर: बैतुल मुकद्दस की आज़ादी तक जारी रहेगा विरोध:महफूजुल हसन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शिया मुसलमानो ने अल-अक्सा मस्जिद को लेकर निकाला जुलूस
जौनपुर। बैतुल मुक़द्दस की आज़ादी के लिए शुक्रवार को शिया जामा मस्जिद में यौमे क़ुदस पर विरोध प्रदर्शन कर दुनिया के मुसलमानों को एकजुट होकर बैतुल मुक़द्दस की आज़ादी के लिए आवाज़ बुलंद करने आह्वान किया। मौलाना महफुज़ुल हसन खां ने कहा कि मस्जिदे अक़्सा बैतूल मुकद्दस की आज़ादी और फिलीस्तीनी मुसलमानों पर इसरायल हुकुमत के द्वारा किए जा रहे ज़ुल्म के ख़्िालाफ़ विरोध जारी रहेगा। ये बांनिए इन्क़लाबे इस्लामी इमामे खुमैनी ने शुरू किया था हर साल अलविदा जुमा को यौमे क़ुदस मनाया जाता है। मुतवल्ली शेख़्ा अली मंज़र डेज़ी ने भी तमाम नमाजियों से आवाहन किया कि वोह इस एहतेजाज में शामिल होकर बैतूल मुकद्दस की बहाली के लिए दिल की गहराइयों से दुआ करें। सैयद असलम नक़वी ने सभा का संचालन किया। सैयद अकबर हुसैन ज़ैदी, सैयद मोहम्मद इसरार, डॉ. हाशिम खां, मोहम्मद नासिर रज़ा गुड्डू, मोहम्मद शादां, तालिब रज़ा, शकील, तहसीन अब्बास, इश्तेयाक हुसैन, सैयद अहमद ने नमाज़ एवं जलसे को सम्पन्न कराने में सहयोग किया। इस मौके पर सैयद अब्बास हैदर, मौलाना शायान रिज़वी, मौलाना फ़रमान खां, सैय्यद शाहिद रिज़वी गुड्डू, सैयद नासिर हुसैन, सैय्यद हसन सईद , सैय्यद ज़ाकिर वास्ती, मिर्जा कौसर, मेराज हैदर नेता, ताहिर खां, शेख़्ा मोहम्मद हसन पुत्तु,फैज़ान हैदर, आसिफ आब्दी, मोहम्मद औन के अलावा तमाम लोगों ने जलसे में शिरकत की।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोडि़ला गाँव के मस्जिदे अबूतालिब मस्जिद में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय आलमी यौमे कुदस दिवस पर शिया समुदाय के मुसलमानो ने फिलिस्तीन मुसलमानो पे हो रहे जुल्म और अल-अक्सा मस्जिद की आजादी को लेकर मस्जिद से जुलुस निकालकर गाँव में भ्रमण किया। मौलाना सैयद आबिद हैदर ने बताया की फिलिस्तीन मुल्क में स्थापित अल-अक्सा मस्जिद जो मुसलमानो का पवित्र स्थल है, लेकिन जबसे इजराइल ने फिलिस्तीन मुल्क पर कब्ज़ा किया है उसने अल-अक्सा मस्जिद को भी कब्ज़ा कर लिया है। जब भी मुसलमान वहां पर नमाज पढ़ने के लिए जाते हैं उन्हें मारा-पीटा जाता है, गोलियां भी चलाई जाती हैं हैण्डग्रेनेड भी उनके ऊपर फेंके जाते हैं। फिलिस्तीन मुल्क के मुसलमानो पे जो बराबर जुल्म होता रहता है और मस्जिद पर इजरायल द्वारा जो कब्जा किया गया है इसे रोका जाये जब तक इजराइल पीछे नहीं हटेगा विरोध प्रदशर््ान हर साल इसी ढंग से होगा। इस मौके पर डॉ पप्पू रिज़वी, हुसैन हादी, सरवर हुसैन, शब्बू खान, राज खान, राजू, सादिक, मासूम, मिनहाल, शादाब आदि लोग इस जुलुस में उपस्थित रहें।
![]() |
| Advt |



