नागपुर में पवार-गडकरी की मुलाकात | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- राजनीतिक चर्चा तेज, अनिल देशमुख भी थे मौजूद
मुंबई। राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार 2 दिवसीय नागपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने शनिवार को भाजपा नेता और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मुलाकात से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई हैं। मुलाकात के वक्त शरद पवार के साथ पूर्व गृहमंत्री और राकांपा विधायक अनिल देशमुख भी मौजूद थे।
यह मुलाकात नितिन गडकरी के आवास पर हुई। राज्य की राजनीति में रोजाना नए घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। बहरहाल राकांपा और भाजपा के दो बड़े नेताओं की मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पवार दो दिवसीय नागपुर दौरे पर हैं।
वे रविवार को मध्य प्रदेश के सिवनी में आदिवासी मेले में शामिल होंगे। शनिवार को उन्होंने नागपुर में वसंतदादा चीनी संस्थान के लिए खरीदी गई जमीन का निरीक्षण किया। इस संस्थान के लिए 100 एकड़ जमीन ली गई है। इसके बाद वे कांग्रेस नेता आशीष देशमुख के खेत पर गए। बाद में नितिन गडकरी के घर जाकर उनसे मुलाकात की। बताया जाता है कि इस बैठक में राज्य के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
- नेताओं को नसीहत दी
पवार ने संभाजी नगर और मालवणी की घटनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों जगहों की घटनाओं का स्वरूप क्या धार्मिक है? यह चिंताजनक स्थिति है। इस पर कई राजनीतिक लोगों ने अपनी राय रखी है, लेकिन इस बारे में अधिक चर्चा करना ठीक नहीं है।
अब स्थिति नियंत्रण में है, साथ ही यह धार्मिक मामला है। ऐसी स्थिति फिर से पैदा न हो, इसका ख्याल हम जैसे सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले लोगों को रखना होगा। उन्होंने कहा कि एक दूसरे पर आरोप लगाने के कई अवसर मिलते हैं, लेकिन जब धार्मिक तनाव बढ़ता, तब राजनीति करते वक्त सावधानी रखनी चाहिए।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |

%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)