जौनपुर: बीएसए ने कई मजरों में जाकर बच्चों को कापी पेंसिल चॉकलेट देकर उत्साहवर्धन किया | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद को प्रदेश में नामांकन में प्रथम स्थान लाने के लिए मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने विकासखंड सुईथकला के ग्राम सरायमोहद्दीनपुर गांव में कई मजरो में जाकर 25 बच्चों का नामांकन करके बच्चों को कापी, पेंसिल, रबर तथा चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत सभी शिक्षकों ने टीम भावना से काम किया जिसका परिणाम है कि नामांकन मामले में जनपद प्रथम स्थान हासिल किया है। श्री पटेल ने सरायमोहिउद्दीनपुर गांव के कई मजरों में जाकर बच्चों को कापी पेंसिल तथा चॉकलेट देकर जो उत्साहवर्धन किया है इससे बच्चों में स्कूल जाने के प्रति झुकाव बढ़ेगा और अधिक से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में अपना दाखिला करायेगें।
उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य में शिक्षकों और महकमा के साथ साथ बच्चो के अभिभावको की भूमिका होनी चाहिए क्योंकि जब तक उनके अभिभावक बच्चों में यह भावना पैदा नहीं करेगें कि शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जिससे कोई भी व्यक्ति अपनी ऊंची मंजिल को हासिल कर सकता है। अभी से अभिभावक अपने नन्हें मुन्ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेगें तो आने वाले समय में उनका भविष्य उज्जवल होगा। प्राथमिक विद्यालय सरायमोहद्दीनपुर के समस्त टीचर, एआरपी पंकज कुमार सिंह, त्रिवेणी प्रसाद बिंद पारसनाथ यादव उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Ad |



.jpeg)
.jpeg)
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
