जौनपुर: दो दशक से दो परिवारों के बीच सिमट कर रह रही है नगर पंचायत की सियासत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। देखा जाय तो नगर के दो गुप्ता परिवार के बीच पिछले दो दशक से नगर पंचायत की सियासत सिमट कर रह जा रही है। एक दूसरे के विरोधी अशोक कुमार साहू व विजय कुमार गुप्त के बीच सियासी जंग भी रोमांचकारी रही है। देखा जाय तो वर्ष 2001 में हुए चुनाव में अशोक कुमार साहू चेयर मैन चुने गये। वर्ष 2007 में हुए चुनाव में विजय गुप्ता के छोटे भाई स्व. पारस नाथ गुप्ता की पत्नी सरिता गुप्ता चेयर मैन चुनी गयीं। इसके बाद वर्ष 2012 में हुए चुनाव में अशोक कुमार साहू की पत्नी मीना साहू चेयरमैन चुनी गयीं। इसके बाद वर्ष 2017 में हुए चुनाव में विजय कुमार गुप्त चेयरमैन चुने गये। जो निवर्तमान अध्यक्ष(चेयरमैन) हैं। अब इस वर्ष 2023 में होने जा रहे नगर पंचायत के चुनाव में नगर पंचायत के अध्यक्षी पद का ताज किसके सिर बंधेगा। यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिर हाल अभी नामांकन प्रक्रिया जारी है। कौन कौन लोग इस चुनावी दंगल में ताल ठोकेंगे यह तो नामांकन,पर्चा वापसी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।
पुरुष से ज्यादा हैं महिला मतदाता
केराकत जौनपुर। देखा जाए तो वर्ष 2023 में होने जा रहे 11 वार्डों वाले केराकत नगर पंचायत के इस चुनाव में कुल 12992 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगें। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 6913 है। जब कि पुरु ष मतदाताओं की संख्या 6079 है। जो महिला मतदाताओं की संख्या से 834 संख्या पुरु षों की कम है। देखा जाय तो नगर पंचायत केराकत में सर्व प्रथम महिला चेयर मैन दुर्गावती गिरि वर्ष 1996 में चेयरमैन चुनीं गयी। इसके बाद वर्ष 2007 में सरिता गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष चुनी गई। इसके बाद वर्ष 2012 में मीना साहू अध्यक्ष चुनी गई। अब इस बार 2023 में होने वाले नगर पंचायत चुनाव में किसी न किसी पिछड़ी जाति महिला के सिर पर अध्यक्षी का ताज बंधा जाना निश्चित तय है।
![]() |
| Advt |


