जौनपुर: घर का ताला तोड़कर चोरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। क्षेत्र के जरासी गांव में गुरूवार की रात घर के दरवाजे का ताला तोड़कर बॉक्स में रखे नगदी व गहने चोर चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजेश कुमार का परिवार घर के बाहर सोया था। रात में चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे व कमरे में रखे बॉक्स को चुरा ले गए। उसमें पांच हजार नकद व मोबाइल, मांगटीका, फुलनिथया, झुमका पैजनी रखा था जिसकी कीमत 75 हजार रूपये बताई जा रही है। परिवार वालों ने बताया कि घर में जून के महीने में शादी होनी थी। अलसुबह उनकी पत्नी शौच के लिए खेत में गई तो वहां बॉक्स देख चौक गयी। सूचना 112 पुलिस को दी गई। पुलिस छानबीन कर रही है।
![]() |
Advt |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent