मुंबई: नवकुम्भ कार्यकारिणी पुनर्गठन के साथ लक्ष्मण दुबे को दी गई श्रद्धांजलि | #NayaSaveraNetwork

मुंबई: नवकुम्भ कार्यकारिणी पुनर्गठन के साथ लक्ष्मण दुबे को दी गई श्रद्धांजलि  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी द्वारा विगत कुछ दिनों पूर्व कार्यकारिणी पुनर्गठन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र 21 अप्रैल 2023 को जारी किया गया जिसमें‌ अनिल कुमार राही को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह संस्थापक नियुक्त किया गया।तत्पश्चात‌ अनिल कुमार राही ने राष्ट्रीय कमेटी का गठन करते हुए धीरेंद्र वर्मा धीर सचिव,दिवाकर सिंह- कोषाध्यक्ष,सीमा नयन-उप सचिव,रामप्यारे सिंह रघुवंशी- उपाध्यक्ष,संयोजक- नूतन सिंह कनक,सह संयोजक ममता सिंह अनिका, संरक्षक ममता राजपूत हीर एवं विनय शर्मा दीप को मीडिया प्रभारी बनाया।कार्यकारिणी गठन एवं नियुक्ति पत्र देने के पश्चात मुंबई महानगर के वरिष्ठ सिंधी एवं हिंदी साहित्य के उत्कृष्ट कलमकार स्मृतिशेष लक्ष्मण दुबे को काव्य के माध्यम से पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि दी गई।दुबे जी की स्मृति में काव्यांजलि रखी गई जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनभाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में युवा साहित्यकार योगेश बहुगुणा उपस्थित थे। मंच का संचालन विनय शर्मा दीप ने की उक्त कार्यक्रम में कवियों एवं साहित्यकारों में विशेष उपस्थति ममता राजपूत हीर,सीमा नयन,नूतन सिंह कनक,धीरेंद्र वर्मा धीर,संदीप मिश्रा,अनिल कुमार राही,दुर्गा गुप्ता शून्य, डॉ रुचि श्रीवास्तव,प्रीतम श्रावस्तवी,दिवाकर सिंह की रही।सभी ने दुबे जी को समर्पित करते हुए काव्य पाठ किया।अंत में सचिव धिरेंद्र वर्मा धीर ने आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष रघुवंशी जी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी‌ पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

*नगर पालिका परिषद, जौनपुर | नगर निकाय में आप का नारा | हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ | अध्यक्ष पद हेतु आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉ. चित्रलेखा सिंह | असि. प्रोफेसर- तिलकधारी महिला महाविद्यालय, जौनपुर | चुनाव चिन्ह 'झाडू' | मुख्य चुनाव कार्यालय-किला रोड, केवल पैलेस के पास, जौनपुर।*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ