जौनपुर: लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरें कार्यकर्ता:राजेश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
देशभर में जय भारत सत्याग्रह करेगी कांग्रेस पार्टी
जौनपुर। जि़ला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को मछलीशहर के जंघई मोड़ पर नुककड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश,छत्तीसगढ़ सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश तिवारी द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया जिसकी अध्यक्षता महमूद अंसारी ने किया। इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश भर मे जय भारत सत्याग्रह कर रही है जो जिलेवार किए जाएंगे, राहुल गांधी के साथ पूरा कांग्रेस का कार्यक र्ता देश के लोकतन्त्र कि रक्षा के लिए लड़ रहा है, राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरना होगा,चुनाव आते जाते रहेंगे,लेकिन देश इन सबसे आगे है। देश मंे विकास बनाम विनाश की लड़ाई है, एक तरफ भाजपा है जो देश का विनाश कर रही है दूसरी तरफ कांग्रेस है जिसने देश का विकास किया है। कहा कि देश कि संवैधानिक संस्थानों का दुरूपयोग हो रहा है,ईडी और सीबीआई का ऐसा दुरूपयोग आज़ादी के बाद पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मंे निकाय चुनाव की घोषणा हो गई है हम बदलाव कि रणनिति के साथ मैदान मे उतरेंगे, निकाय चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरी मज़बूती के साथ लड़ेगी। दलित कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर ने कहा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है, हम मिलकर आरएसएस और भाजपा का मुकाबला करेंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान ,प्रदेश सचिव विजेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र निषाद ,रामचंद्र मिश्रा, राकेश उपाध्याय, तिलकधारी निषाद, विशाल सिंह हुकुम, जिला महासचिव प्रमोद सिंह, शैलेंद्र सिंह ,राकेश सिंह डब्बू ,महिला जिला अध्यक्ष रेखा सिंह, लव कुमार गुप्ता, प्रेमचंद यादव, सुरेश गौड़, जब्बार सलमानी, सेवादल के जिलाध्यक्ष आरिफ सलमानी, मुकुंदी गौतम, नगर अध्यक्ष शकील अहमद, जमील अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव, शैलेश कनौजिया, अंकित पाल, रोहित यादव, विशाल सोनकर, सत्येंद्र सोनकर, नवनीत सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
