जौनपुर: डॉ.प्रदीप सातवीं बार चुने गये अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: डॉ.प्रदीप सातवीं बार चुने गये अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

विजयभान यादव जिला मंत्री,साजिद प्रांतीय प्रतिनिधि मनोनीत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं जनपद कार्यकारिणी का गठन शहर के एक मोटल में संपन्न हुआ। डॉ प्रदीप सिंह लगातार सातवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष एवं विजयभान यादव निर्विरोध जिला मंत्री पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए। अधिवेशन के पर्यवेक्षक संरक्षक राम अवतार यादव एवं अशोक कुमार मौर्य रहे। अधिवेशन के प्रथम सत्र में जिला मंत्री विजयभान यादव द्वारा विगत दो वर्षों में हुई जनपद कार्यकारिणी की उपलब्धियों तथा आय व्यय का लेखा-जोखा सदन में प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा ध्वनिमत के साथ पारित कर दिया। विभिन्न विकास खंडों से आए सचिवों द्वारा मनरेगा की विसंगतियां, विशेष ऑडिट आपत्ति, सचिवों के लिए आकस्मिक निधि की स्थापना, वेतन वृद्धि एवं समय से वेतन न मिलना, समस्त योजनाओं हेतु विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता, ऑनलाइन भुगतान में आ रही समस्याओं पर व्यापक विचार विमशर््ा किया। द्वितीय सत्र में जनपद कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया जिसमें मो साजिद अंसारी प्रांतीय प्रतिनिधि,लक्ष्मीचंद एवं डॉ रामकृष्ण यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय यादव, नागेंद्र कुमार यादव, अजय कुमार मिश्र,त्रिभुवन सिंह यादव,विश्राम बिंद, सरिता पाल एवं धर्मेंद्र यादव  उपाध्यक्ष, राजकुमार पांडेय कोषाध्यक्ष, पुरु षार्थ यादव, अजीत कुमार,अनूप सिंह संगठन मंत्री, सौरभ दूबे, अनिल कुमार यादव, रत्नेश सोनकर संयुक्त मंत्री, दिनेश राजभर सम्प्रेक्षक तथा राम आसरे मौर्य एवं उमेंद्र यादव मीडिया प्रभारी निर्विरोध निर्वाचित हुये। निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ संरक्षक सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत ओंकारनाथ मिश्र ने दिलायी। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह जो वर्तमान में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के भी अध्यक्ष हैं ने जनपद के समस्त सचिवों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान संघर्ष वर्ष में पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न विभागीय समस्याओं के निस्तारण हेतु नैतिकता के आधार पर संवैधानिक तरीके से समर्पित भाव से हम लोग जनपद से लेकर प्रदेश तक लक्ष्य प्राप्त होने तक संघर्ष करते रहेंगे। अधिवेशन में सुनील कुमार श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह,उमेश श्रीवास्तव, उदय शंकर सिंह, रणजीत सिंह,संतोष दुबे,शैलेंद्र सिंह,उमेश सोनकर,विनय यादव, अमित गुप्ता,प्रदीप कुमार, नीरज श्रीवास्तव,सत्यम यादव,हरीशचंद्र यादव, जयप्रकाश मौर्य,नरेंद्र कुमार, श्याम बहादुर यादव, प्रवीण सिंह,रजनीश पांडेय, सुशील कुमार उपाध्याय, सुशील कुमार,आसिफ अंसारी,जयेश यादव,दीपक सिंह,अमित सोनकर, अखिलेश कुमार, स्वतंत्र कुमार, सुनील यादव, नवीन यादव, रामलाल पाल, प्रमोद शर्मा, अजय मौर्या सहित अन्यर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन जिला मंत्री विजयभान यादव द्वारा किया गया।

*ADMISSION OPEN  KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL  PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur  कमला नेहरू इंटर कॉलेज  प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर  द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर   तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर  Call us  77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
Advt

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज | विद्यालय कोड- 1538 | हमाम दरवाज़ा, जौनपुर | माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त | निःशुल्क प्रवेश प्रारम्भ | कक्षा 6 से कक्षा 8 तक | सत्र - 2023-24 | कक्षा 9 एवं कक्षा 11 (कला एवं विज्ञान वर्ग) प्रवेश प्रारम्भ | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 6393785228, 8115982969#NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें