जौनपुर: बाबा साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे:राजेश गौतम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजय सरोज की अध्यक्षता में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि के रूप में कादीपुर के विधायक राजेश गौतम उपस्थित रहे। राजेश गौतम एवं जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल और भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके पहले जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने अम्बेडकर तिराहा पर स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। राजेश गौतम ने कहा कि देश से छुआछूत खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने में अहम किरदार निभाने वाले बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। दलितों के मसीहा अम्बेडकर महान चिंतक, समाज सुधारक, न्यायविद व अर्थशास्त्री थे। कानून के महान विद्वान होने के चलते उन्हें देश का पहला कानून मंत्री बनाया गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की परिकल्पना भी उन्हीं की सोच का नतीजा था। आज का दिन बाबासाहेब के महान और प्रेरक विचारों का प्रचार प्रसार करने का दिन है। उन्होंने सक्रिय रूप से दलितों के साथ-साथ हमारे समाज के अधिकारहीन वर्ग के लिए भी कार्य किया और उनके अधिकारों के लिए लड़े। कहा कि भारत का अतीत राष्ट्रवादियों, समाज सुधारकों और देशभक्तों से भरा पड़ा है, भीमराव रामजी अंबेडकर उनमें से एक जाना-पहचाना नाम है। इस शख्स की आभा इतनी शक्तिशाली है कि अंबेडकर जयंती भारत की सीमाओं से परे भी मनाई जाती है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा ने आये हुये अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं को स्वागत करते हुये कहा कि बीआर अंबेडकर को संविधान मसौदा समिति की अध्यक्षता करने का सौभाग्य मिला। वह नि:संदेह भारत के संविधान के निर्माता हैं। अम्बेडकर की प्रतिभा भी भारत के संविधान को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक बनाती है। अम्बेडकर ने एक पाठ का भी मसौदा तैयार किया जिसमें विभिन्न प्रकार की नागरिक स्वतंत्रता के लिए संवैधानिक सुरक्षा उपाय और गारंटी शामिल थी। उन्हें भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों में से एक माना जाता है। इस महान भारतीय देशभक्त का नाम इतिहास में और सभी भारतीयों के दिलों में हमेशा जीवित रहेगा। संचालन पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने किया। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, जिला मंत्री प्रमोद यादव, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति सरस गौंड, पूर्व जिला मंत्री धर्मपाल कन्नौजिया,रामसूरत सरोज, आमोद सिंह, अम्बरीषधर द्विवेदी, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, नरेंद्र वि·ाकर्मा, शैलेंद्र दुबे, उमेश सिंह, सुरेन्द्र मिश्रा, संजीव सिंह, मोनू सेठ, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा निखिल सोनकर, विजय गौतम, दिग्विजय सिंह, अजय मिश्रा, विनोद सिंह के अलावा अनुसूचित मोर्चा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |