प्रयागराज: जयंती पर महात्मा ज्योतिबा फुले को किया नमन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से मंगलवार को कीडगंज कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की 196वीं जयंती मनाई गई। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगा।
मोर्चा के महानगर अध्यक्ष व संयोजक राजेश सोनकर ने प्राथमिक विद्यालय रहीमाबाद में बच्चों को कॉपी-किताब, स्टेशनरी एवं फल वितरित किया। संचालन मोर्चा के महामंत्री अजय आनंद ने किया। मुट्ठीगंज मंडल अनुसूचित मोर्चा की ओर से वृंदा लाल श्रीवास्तव अनाथालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बच्चों को कॉपी-पेंसिल, शार्पनर, रबर आदि भेंट किया।
![]() |
| विज्ञापन |

%20%E0%A4%AA.jpg)
