स्वस्थ और स्वच्छ जीवन का आधार बनेंगे, अमृत सरोवर: केशव प्रसाद मौर्य | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अमृत सरोवर लोगों के स्वस्थ और स्वच्छ जीवन का आधार बनेंगे, वाटर रिचार्जिंग के तो अच्छे स्रोत बनेंगे ही, ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली लाने का माध्यम बनेंगे। गांवों में पानी की कमी नहीं होगी। 

यहां पर हो रहे वृक्षारोपण से हरियाली रहेगी, शुद्ध प्राणवायु मिलेगी, इनकी देखभाल से तालाबो पर अवैध अतिक्रमण नहीं होगा, ग्रामीणों और ग्रामसभा की‌ यह सार्वजनिक सम्पत्ति, एक ग्रामीण तीर्थ स्थल, ग्रामीण पर्यटन केन्द्र बनेगी। 

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और जन आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तर प्रदेश में लक्ष्य से दोगुना अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया है और उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ के गोसाईगंज ब्लॉक के काजीखेड़ा ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर पर आयोजित सेल्फी विद अमृत सरोवर अभियान  का शुभारंभ करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किए।

  • केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों से की ये अपील

उत्तर प्रदेश में सभी जिलों में ग्रामीण अमृत सरोवरों पर सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को सचेत करते हुए प्रेरक संदेश दिए और विश्व पृथ्वी दिवस पर ग्रामीणों को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प दिलाया। 


उन्होंने जल संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर विशेष जोर दिया और विश्व पृथ्वी दिवस पर ग्रामीण अमृत सरोवरों पर आयोजित सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के संदेश को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। सेल्फी विद अमृत सरोवर को सोशल मीडिया में जमकर पोस्ट करते हुए टैग किया गया।

  • अमृत सरोवरों को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करें

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत सरोवरों को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करें। अमृत सरोवरों के पास बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए। अमृत सरोवरों के रखरखाव की भी उचित व्यवस्था की जाए। अमृत सरोवरों पर बने ओपन जिम और खेल मैदानों से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने का अच्छा अवसर मिलेगा।

  • लक्ष्य से अधिक बने अमृत सरोवर 

 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 24 अप्रैल 2022  को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत सरोवर की शुरुआत की गई थी, जिसमें प्रदेश हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने का आह्वान किया गया था। 

उत्तर प्रदेश में लक्ष्य से लगभग 2 गुना अमृत सरोवर बनाए गए हैं और एक साल बाद इन सरोवरों पर सेल्फी विद अमृत सरोवर का प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 8288 अमृत सरोवरों पर झंडारोहण के साथ राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत प्रोग्राम कराए गए। 

उन्होंने कहा कि सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इन अमृत सरोवरों को सुरक्षित और संरक्षित रखना है और ग्रामीणों को इनके महत्व और महत्ता के बारे में भी बताना भी है। 

  • पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण किया जाना बहुत जरूरी

उन्होंने कहा कि हमारे देश में इस धरती को माता के नाम से पुकारा जाता है और इसको बचाना और प्रकृति को बचाना हम सब लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। 

पेड़-पौधे नहीं होंगे तो जल नहीं होगा, बारिश नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी होगी, इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण किया जाना बहुत जरूरी है और उससे ज्यादा जरूरी उन पौधों की सुरक्षा किया जाना है। 

तालाबों और छोटी-छोटी नदियों में अतिक्रमण हो जाने से गांव में पानी की निकासी की भी समस्या पैदा हुई है, इस समस्या का भी निदान होगा, हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है कि पूरे गांव में महीने में एक दिन स्वच्छता अभियान सभी ग्रामीण जन मिलकर की चलाएं और गांव की परिसंपत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए हम सब लोग मिलकर काम करें। 

सरोवरो में हमेशा पानी भरा रहे और यहां पर हमेशा हरियाली बनी रहे ,यह हमारी जागरूकता पर निर्भर करता है इसलिए यहां पर अधिक से अधिक सेल्फी लेकर ट्वीट किया जाए। 

वन और जल नहीं होगे, तो जीवन का अस्तित्व नहीं बचेगा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित इसह कार्यक्रम के परिणाम निश्चित रूप से अक्षय होंगे।


*नगर पालिका परिषद, जौनपुर | नगर निकाय में आप का नारा | हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ | अध्यक्ष पद हेतु आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉ. चित्रलेखा सिंह | असि. प्रोफेसर- तिलकधारी महिला महाविद्यालय, जौनपुर | चुनाव चिन्ह 'झाडू' | मुख्य चुनाव कार्यालय-किला रोड, केवल पैलेस के पास, जौनपुर।*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*नगर पंचायत कजगांव से अध्यक्ष पद के लिए सुयोग्य, कर्मठ एवं जुझारू प्रत्याशी नितीश सिंह 'रिक्की सिंह' पुत्र स्व. सुधांशु सिंह, निवासी माधाोपट्टी कजगांव जौनपुर, निवेदक समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी मो. 9648409999 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ