जौनपुर: पंचायत के बाद प्रेमी युगल की परिजनों ने करायी शादी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव की युवती तथा एक युवक को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। गांव के लोग उन दोनों को थाने ले आये। जहां काफी पंचायत हुई। दोनों का प्रेम सम्बंध तीन वर्ष से चल रहा था। उक्त गांव की 20 वर्षीय युवती के चाची का मायका गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र में है। उसकी चाची के गांव के बगल के एक युवक उसी रिश्ते के माध्यम से आता जाता था। उस युवक से युवती का तीन वर्ष से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था। इस बात की जानकारी गांव के लोगों को भी हो गयी। गांव के लोगो ने दोनों को पकड़ लिया। थाने ले आये। वहां पर जब युवक तत्काल शादी करने से इंकार किया तब युवती उसके ऊपर मुकदमा दर्ज कराने के जिद पर अड़ गयी। उसके बाद युवक के परिजन आये। वे सभी लोग शहर के मैहर देवी मंदिर पर जाकर दोनों की शादी करवा दिए।