जौनपुर: रिंकू की मनाई गई पुण्यतिथि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शोकसभा कर दी श्रद्धाजंलि
खेतासराय जौनपुर। नगर पंचायत खेतासराय स्थित मीडिया कार्यालय पर मंगलवार की दोपहर दिवंगत पत्रकार सत्य प्रकाश ' रिंकू' श्रीवास्तव के तीसरी पुण्यतिथि पर याद करते हुए पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया।मूलरूप से क्षेत्र के फरीदपुर जैगहा गांव निवासी मीडिया क्षेत्र में काफी नाम कमाया था। कोरोना महामारी में इनका निधन हो गया था। इस दौरान उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ संवाददाता आनंद कुमार सिंह ने कहा कि श्री श्रीवास्तव पत्रकारिता के क्षेत्र के एक मुकाम हासिल किये थे वे बेहद मिलनसार थे उनका असमय जाना कष्टकारी है। पत्रकार अज़ीम सिद्दीकी ने कहा कि कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले साथी की कमी जीवनभर खलती रहेगी, यह हम पत्रकारों के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। इस दौरान लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर श्यामचन्द्र यादव, विवेक श्रीवास्तव, मोनू श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, मनीष कुमार गुप्ता,अहसान हैदर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |