प्रयागराज: धूमधाम से निकली परशुराम की शोभायात्रा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। प्रयागराज सेवा समिति और अखिल भारतीय ब्राह्मण चेतना समिति की ओर से भगवान परशुराम की जयंती शनिवार श्रद्धा, उल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर दारागंज में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई।
यात्रा का धकाधक चौराहे पर तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। तीर्थराज पांडेय के संयोजन में सामूहिक रूप से भगवान परशुराम की आरती, पूजन किया गया।
इस मौके पर अणिमा मिश्रा, छाया शुक्ला, सुनीता अवस्थी, योगिता दुबे, विभा शुक्ला, अशोक चौरसिया मौजूद रहीं। परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज की ओर से दारागंज में धर्मशाला बनवाने के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद की गई। राजेन्द्र तिवारी दुकानजी ने बताया कि धर्मधाला का निर्माण 2025 के महाकुम्भ में पूरा हो जाएगा।