स्किन को बनाना चाहते हैं अधिक ब्राइटनिंग, तो एलोवेरा का इस तरह से करें इस्तेमाल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
एलोवेरा को पुराने सेमय से ही स्किन केयर में शामिल किया जाता रहा है. एलोवेरा स्किन के लिए अमृत की तरह काम करता है. इसलिए आज के समय में ज्यादातर हर ब्यूटी प्रोडक्ट में एलोवेरा का उपयोग किया जाता है. ऐसे में आज हम आपके लिए एलोवेरा की मदद से स्किन ब्राइटनिंग सॉल्यूशन लेकर आए हैं.
स्किन ब्राइटनिंग सॉल्यूशन को एलोवेरा, हल्दी और शहद की मदद से तैयार किया जाता है. इसलिए इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन की डीप सफाई होती है जिससे आपकी टैनिंग रिमूव होती है जिससे आपकी स्किन लाइटन और ब्राइटन नजर आने लगती है.
इसके अलावा एलोवेरा आपकी स्किन को डीप नरिश बनाए रखता है जिससे आपकी स्किन बाहर से रूखी और फटी-फटी सी नजर नहीं आती है. इसके अलावा इससे आपकी स्किन कोमल और चमकदार बनी रहती है, तो चलिए जानते हैं स्किन ब्राइटनिंग सॉल्यूशन कैसे बनाएं....
- स्किन ब्राइटनिंग सॉल्यूशन बनाने की आवश्यक सामग्री-
एलोवेरा जेल एक बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर एक चौथाई चम्मच
शहद आधा बड़ा चम्मच
- स्किन ब्राइटनिंग सॉल्यूशन कैसे बनाएं?
स्किन ब्राइटनिंग सॉल्यूशन बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें.
फिर आप इसमें एलोवेरा जेल और हल्दी पाउडर डालें.
इसके बाद आप इसमें शहद डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
अब आपका स्किन ब्राइटनिंग सॉल्यूशन बनकर तैयार हो चुका है.
- स्किन ब्राइटनिंग सॉल्यूशन कैसे आजमाएं?
स्किन ब्राइटनिंग सॉल्यूशन को आजमाने से पहले स्किन को क्लीन कर लें.
फिर आप फेस पर तैयार पेस्ट को अच्छी तरह से लगा लें.
इसके बाद आप इसको फेस पर लगाकर लगभग 20 मिनट तक छोड़ दें.
फिर आप आखिर में ठंडे पानी की मदद से फेस को धोकर साफ कर लें.
![]() |
| विज्ञापन |



