नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। बिहार से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के सासाराम हिंसा मामले में बीते शुक्रवार को पुलिस ने BJP के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया है। वहीं बीते शुक्रवार देर रात पुलिस ने जवाहर प्रसाद को उनके घर लष्करीगंज से गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है।
बता दें कि, जवाहर प्रसाद सासाराम विधानसभा क्षेत्र का 5 बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे साल 1990 में वह पहली बार विधायक बने थे। बीते चुनाव में सासाराम विधानसभा सीट JDU के खाते में चले जाने के कारण उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।
ऐसे में अब अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी से उनकी एक बार फिर सशक्त दावेदारी मानी जा रही है। रामनवमी जुलूस के बाद सासाराम में हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई जारी है।
गौरतलब है कि, रामनवमी जुलूस के बाद हुई हिंसा और पत्थरबाजी मामले में BJP के ही 3 नेताओं ने शिवसागर थाने में सरेंडर किया था। इन 3 सरेंडर करने वालों में डॉ शिवनाथ चौधरी, सोनू सिन्हा और रॉबिन केसरी शामिल बताए जा रहे हैं।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ